Posts

Showing posts with the label INTERNATIONAL YOGA DAY

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पांच हजार वर्षों से भी अधिक प्राचीन भारतीय सभ्यता की अनेकों विशेषताओं में  से एक विशेषता है योग। वैदिक कालीन भारत में योग ऋषि-मुनियों की दिनचर्या का हिस्सा हुआ करता था। जिसके माध्यम से वह अपने शरीर को निरोगी रखते थे। उस समय सामान्य मानव की औसत आयु वर्तमान समय की औसत आयु से बहुत अधिक हुआ करती थी। जिसके प्रमुख कारण तत्कालीन पर्यावरण, शुद्ध खान-पान एवं दैनिक योगाभ्यास थे। उस समय से वर्तमान समय तक भारत विभिन्न संक्रमण कालीन परिस्थितियों से गुजरा। मुगल आक्रमणकारियों ने प्राचीन भारतीय सभ्यता, भारतीय साहित्य को कुचल कर रख दिया। उसके पश्चात अंग्रेजी शासन ने भारतीयों में स्वयं की प्राचीन विरासत के प्रति घृणा का भाव भरने में कोई कसर नहीं छोडी। अंग्रेजों ने भारत में स्वयं की सभ्यता का इतना अधिक प्रसार किया की भारतीय लोग आंख बन्द कर अंग्रेजी सभ्यता का अनुसरण करने लगे जो आज तक जारी है।